सागर-तीन थानों की पुलिस ने घेराबंदी कर लूट के आरोपियों को दबोचा || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर के गढ़ाकोटा में शराब कंपनी के मैनेजर से 12 लाख रुपए की लूट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लूट की वारदात में शराब दुकान का ड्राइवर मास्टरमाइंड था। उसने ही लूट की साजिश रची थी। जिसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। शिकायत के बाद दोनों एडिशनल और तीन थानों की पुलिस एक्टिव हुई, महज दो घंटे के अंदर ही पीछा करके आरोपियों को धर दबोचा। इसमें एक आरोपी फरार है। मामले का खुलासा करते हुए एसपी तरुण नायक ने बताया कि लूट की घटना मास्टर माइंड शराब कंपनी का ड्राइवर प्रकाश पटैल रोजाना मुंशी लक्ष्मीनारायण जायसवाल के साथ शराब दुकानों का कैश लेकर आता-जाता था। इसलिए उसे रुपयों की जानकारी रहती थी। आरोपियों को कर्ज चुकाने समेत अन्य काम के लिए रुपयों की जरुरत थी। इसी के चलते प्रकाश ने लूट की साजिश रची और अपने साथियों को शामिल किया। जिसमें तय हुआ कि वह कंपनी की गाड़ी लेकर आएगा। जिसके बाद मुनीम से रुपए लूटने का जिम्मा अरुण और गणेश को दिया गया। साथ ही जित्तू सभी गतिविधियों पर नजर रखे हुए था। साजिश रचने के बाद आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था।


By - Sagar tv news
01-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.