चरित्र शंका के चलते पति ने अपनी पत्नी के साथ किया ऐसा कुछ... || SAGAR TV NEWS ||
चरित्र शंका के चलते पति ने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया। पति ने पहले तो उसको लाठी से मारा पीटा और फिर सिर पर पत्थर पटककर जान ले ली। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना मुरैना जिले के सरायछौला थाना इलाके के जारह गांव से सामने आई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक जारह गांव निवासी बंटी जाटव और उसकी पत्नी रजनी जाटव के बीच कई महीने से अनबन चल रही थी। बंटी अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। उसे संदेह था कि उसकी पत्नी गांव के ही किसी युवक से चोरी-छिपे मिलती है। जिससे उसका प्रेम प्रसंग चल रहा हेै। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। जो इतना बढा कि बंटी ने पहले तो लाठी से पत्नी रजनी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद पत्थर सिर पर पटक दिया। जिससे रजनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पत्नी के मर्डर के बाद आरोपी पति वहीं बैठा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। आरोपी पर हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले में सरायछोला थाना प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी पति को पकड़ लिया है। जांच में पूरी स्थिति साफ होगी।