अस्पताल में लगी आग कुछ ही देर में 10 ज़िंदगियां हो गई खामोश

अस्पताल में लगी आग कुछ ही देर में 10 ज़िंदगियां हो गई खामोश

अस्पताल में आग से दहला एमपी
10 लोगों की निकली जान

एमपी के जबलपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। जहाँ एक अस्पताल में आग लगने से करीब दस लोगों की जान चली गयी। तो 13 लोग झुलस गए हैं। जिनकी हालत गंभीर है। मरने वालों में 4 लोग स्टाफ के हैं। मामला जबलपुर के दमोह नाका शिवनगर स्थित न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल से सामने आया है। इस घटना के बाद अफरा तफरी मच गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची जहां बचाव कार्य शुरू किया।
बताया जा रहा है। की दोपहर के समय अचानक अस्पताल में आग लग गयी थी। जिससे स्टाफ और मरीजों में भगदड़ मच गई। जो अपनी जान बचाने के लिए चिल्ला रहे थे साथ ही बाहर की तरफ भागे। तो अस्पताल के अंदर करीब 1 दर्जन मरीज फंसे हुए थे। मौके पर दमकल की 4 गाड़ियों ने पहुंचकर तकरीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। झुलसे हुए मरीजों को रेस्क्यू करते हुए उन्हें बाहर निकालकर दूसरी अस्पताल में शिफ्ट किया है।
आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
इस घटना में दस लोगों की जान गयी तो 13 लोग गंभीर बताये जा रहे हैं। जब ये हादसा हुआ उस दौरान करीब 50 लोग वहां पर मौजूद थे।
दुखद घटना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और गंभीर घायलों के लिए 50-50 हजार रुपए की मदद की घोषणा की है।साथ ही सभी के इलाज की बात भी कही


By - Harish Dubey Sagar TV News from Jabalpur.
01-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.