नाम वापिस लेने के बाद निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई भाजपा की महिला नेत्री

नाम वापिस लेने के बाद निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई भाजपा की महिला नेत्री

निर्विरोध जिला पंचायत की अध्यक्ष बनीं भाजपा नेत्री

एमपी के शिवपुरी की जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा की नेहा यादव निर्विरोध चुनी गईं हैं। बताया जा रहा है कि इसके लिए दो उम्मीदवार कला आदिवासी और निशा पालीवाल ने भी आवेदन किए थे। लेकिन बाद में उन्होंने अपने आवेदन वापस ले लिए थे। जिसके चलते नेहा अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित कर दी गई। जानकारी के मुताबिक जिला पंचायत अध्यक्ष की यह सीट अनारक्षित थी। लेकिन पिछड़ा वर्ग की महिला चुनी गईं हैं। अध्यक्ष बनने के बाद नेहा यादव ने कहा कि जो भी ग्रामीण विकास से जुड़ी परियोजनाएं हैं। वो उन्हें पूरा करेंगी और राशन वितरण के अलावा नामांतरण में जो भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उस पर अंकुश लगाएंगे।


By - sagar tv news
30-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.