नागिन मोड़ के पहाड़ धंसकने बड़ी टेंशन, बारिश में क्या हो जाये पता नहीं


केंद्रीय राज्य मंत्री के गढ़ में कांग्रेस की जिला पंचायत अध्यक्ष,भाजपा का उम्मीदवार ही नहीं उतरा

कांग्रेस की जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी ही नहीं उतार पाई

एमपी के दमोह जिले में जिला पंचायत निर्वाचन में चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल गढ़ में दमोह में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने न केवल कब्जा जमाया। बल्कि भाजपा अपना उम्मीदवार ही मैदान में नही उतार पाई। कांग्रेस की घोषित उम्मीवार रंजीता गौरव पटेल ने 10 वोट लेकर जीत हासिल की। उनकी प्रतिद्वंदी जमना देवी को 5 वोट मिले। उपाध्यक्ष डॉ. मंजू देवलिया बनी हैं। रंजीता के पति गौरव पटेल 2018 के विधानसभा चुनाव में पथरिया से कांग्रेस के पराजित प्रत्याशी हैं। लेकिन जिला पंचायत में उनका जादू चल गया। खुद रंजीता पथरिया से जनपद अध्य्क्ष के रूप में हाल ही में निवृत्त हुई है। हैरानी की बात सत्ताधारी भाजपा का उम्मीदवार चुनाव मैदान से बाहर होना रहा। जबकि बीते दिनों भोपाल में खुद सीएम शिवराज सिंह और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने दमोह के पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह की पत्नि जानकी देवी को अधिकृत प्रतयाशी घोषित किया था। पूर्व सांसद की पत्नी के साथ उनके भाई चंदन सिंह भी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते थे। एक ही घर में 15 में से दो वोट थी। लेकिन भाजपा के घोषित उम्मीदवार ने नामांकन तक दाखिल नही किया। हालांकि मतदान में हिस्सा लेकर अध्यक्ष उपाध्यक्ष के लिए मतदान किया। इसके पहले जिले की सात जनपद पंचायतों में से कांग्रेस के खाते में सिर्फ एक तेंदूखेड़ा की जनपद आई थी। लेकिन बीती रत यहां से अध्यक्ष का चुनाव जीते तुलाराम यादव ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव के निवास पर भाजपा की सदस्यता ले ली।
अपने प्रदर्शन से कांग्रेस खुश है। तो भाजपा के लिए ये परिणाम चिंता में डाल सकते हैं। क्योंकि यहां भाजपा के कद्दावर नेताओं की साख दाव पर थी। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल का संसदीय क्षेत्र दमोह है। तो कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त चेयरमेन राहुल लोधी खुद इस चुनाव में सक्रिय थे।
वहीं कांग्रेस विधायक अजय टण्डन इसे जनता की जीत करार दे रहे हैं।
तो पूर्व सांसद चन्द्रभान सिंह ने दलील दी है कि उनकी पत्नि का जाति प्रमाण पत्र गलत था जिससे उन्होंने फार्म नही भरा।-


By - Shantanu Bharat Sagar TV News from Damoh.--------
30-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.