सिंधिया की करीबी के सिर सजा अध्यक्ष का सेहरा, तो संसद की नाराज़गी बनी चर्चा का विषय | SAGAR TV NEWS |

 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद अशोकनगर जिले के मुंगावली में जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की चुनाव प्रकिया प्रशासन ने कराई। जनपद के सभागार में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव कराए गए जिसमे वार्ड तीन से जीत कर आई विजया लक्ष्मी जैन को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया वहीं तो वही उपाध्यक्ष के लिए बलराम यादव और उर्मिला इंद्र भान सिंह यादव ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश की थी। जिसके बाद सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों ने अपना मत दिया। जिसमें 15 वोट उर्मिला इंद्र भान यादव तो 9 वोट बलराम यादव को मिले। इस तरह उर्मिला इंद्र भान यादव जनपद उपाध्यक्ष चुन ली गई। जिसके बाद एक विशाल जुलूस रैली के रूप में मुख्य सड़कों पर निकाली गयी। जिसका नागरिकों द्वारा जगह-जगह फूलमाला और मिठाई खिलाकर जनपद अध्यक्ष समेत सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। बीते एक दिन पहले से सोशल मीडिया पर विजयालक्ष्मी की जीत के दावे भी किए जा रहे थे।
हालांकि एक चीज सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी रही की इस बार सांसद केपी यादव की भतीजी भी जनपद सदस्य के रूप में चुनी गई थी। उनके अध्यक्ष बनने के कयास भी लगाए जा रहे है लेकिन सासंद की भतीजी न तो अध्यक्ष बन पाई और न ही उपाध्यक्ष। दूसरी तरफ ऐसी चर्चा है की विजयालक्ष्मी जैन राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य के साथ राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव की करीबी माने जाते हैं। जिसका उन्हें फायदा मिला।
इस सब के अलावा सांसद केपी यादव का विजय जुलूस में शामिल न होना कही न कही उनकी नाराजगी भी बयां कर रहा है।


By - Anuj Jain ashoknagar
29-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.