गज़ब का शिव भक्त खुद भोलेनाथ के अवतार में तो बाइक को बनाया नंदी
आपने शिवभक्त तो कई देखें होंगे लेकिन ऐसा शिव भक्त नहीं देखा होगा जो खुद भगवान भोलेनाथ का रूप धारण किये हुए है। साथ ही अपनी बाइक को नंदी के रूप में बदल दिया है। जी हाँ पहली नज़र में देखने पर आपको ये लगेगा की ये असली नंदी है जबकि ऐसा नहीं है। सड़क पर जब लोगों ने इस शख्स को इस अवतार में देखा तो वो हैरान रह गए और चलती गाड़ी से उन्हें रोक लिया। दरअसल ये वायरल वीडियो पवित्र नगरी वाराणसी का बताया जा रहा है जिसमें एक शिव भक्त ने अपनी बाइक को नंदी का रूप दे दिया। तो वो खुद भगवान शिव के रूप में दिखाई दे रहा है। वहीं पीछे भारत का तिरंगा झंडा भी लगा हुआ है। जिसने भी अनोखे शिवभक्त के निराले अंदाज को देखा वो चौंक जरूर गया। बताया गया की दिनेश कुमार गुप्ता नाम का ये शख्स दर्शन करने के लिए गया हुआ था जिन्हे दर्शन तो नहीं मिले। लेकिन जब सड़क वो बाइक से फर्राटा मार रहे थे तो चर्चा का विषय जरूर बन गए