मूसलाधार बारिश होने से डूब गए सभी रिपटे, कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा

 

एमपी के छतरपुर में आखिरकार मूसलाधार बारिश शुरू हो गयी है। जिससे बांधों से छोड़े गए पानी की वजह से ग्रामीण इलाकों के नदी और नाले उफान पर
आ गए हैं। जिससे नदियों और नालों पर बने रिपटा डूब गए हैं। साथ ही आवागमन ठप्प हो गया है। बताया गया की ईशानगर से टीकमगढ़ मार्ग पर बने रिपटा डूब जाने से कई गाँव का आगगमन प्रभावित हुआ। पचेर, भानपुरा,पिपरा, देरी, इन नदियों पर बने बांधों से जहां सिंचाई का पानी किसानों को उपलब्ध कराया जाता है। तो हजारों की संख्या में जिले वासियों की प्यास भी इनके पानी से ही बुझाई जाती है। इन नदियों पर कई इलाकों को जोड़ने रिपटे बने हुए हैं।
बीते दो दिन पहले शुरू हुई बारिश की वजह से सूखी पड़ी नदियों में जलस्तर काफी बढ़ गया है। जिससे रपटे डूब गए और लोगों को आने जाने में परेशानी हुई। सभी रपटों से पानी बह रहा है।
आलम ये है की ईशानगर टीकमगढ़, पचेर, भानपुरा, देरी, खरगापुर का मुख्यालय से सम्पर्क कट गया है।
वहीं बांध से पानी छोड़ने से नदी का जलस्तर बढ़ गया और ईशानगर से होकर टीकमगढ़ को जोड़ने वाले मार्ग पर बना नदी का रिपटा पूरी तरह से डूब गया। सुरक्षा के लिहाज से यहाँ पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है


By - SAGAR TV NEWS
29-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.