सागर में देवी मंदिर में चोरी सोने चांदी के गहनें चुरा ले गया चोर

सागर में देवी मंदिर में चोरी सोने चांदी के गहनें चुरा ले गया चोर

सागर में भगवान के घर चोरी सोने-चांदी के जेवरात ले उड़ा चोर

सागर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हैरानी की बात तो ये है की लोग भगवानों के घर में चोरी करने से भी नहीं कतरा रहे हैं। ताजा मामला शहर के गोपालगंज थाना इलाके के तीली तिराहे के पास से भी सामने आया है। जहाँ अम्बे माता मंदिर में अज्ञात चोरों ने हाथ साफ़ कर दिया। जहाँ से देवी जी का हार, मंगलसूत्र, शंकर जी का मुकुट के अलावा अन्य सोने चांदी के जेवरात चुराकर ले गए हैं। हैरानी की बात ये है। की चोर मंदिर के ऊपर तरफ आधी खिड़की से अंदर दाखिल हुआ। आपको नज़र आने वाली ये वही जगह है। जहाँ से चोर अंदर घुसा। और चोरी कर भाग गया। बताया जा रहा है की यहाँ पर एक पतली जाली लगी हुई थी।
घटना को देर राटा अंजाम दिया गया है। जब सुबह मंदिर के पुजारी गोली तिवारी पूजा करने के लिए पहुंचे तो इस बात की जानकारी लगी।
वहीं जब इस बात की खबर पुलिस को लगी तो मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी थी और अज्ञात चोर की तलाश शुरू की गयी है।


By - SAGAR TV NEWS
28-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.