रामबाई के गढ़ में भाजपा समर्थित बने जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष || SAGAR TV NEWS ||

 

दमोह जिले के पथरिया में जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया हुई। जिसमें 10 साल बाद भाजपा समर्थक जनपद सदस्य सीतानगर खिलान अहिरवार अध्यक्ष और जनपद सदस्य खोजाखेडी़ आरती उदयभान पटेल उपाध्यक्ष बनी हैं। अनुविभाग कार्यालय जनपद सभागार में पीठासीन अधिकारी एसडीएम अंजली द्विवेदी और जनपद सीईओ जितेंद्र जैन ने चुनावी प्रकिया कराई। जनपद पंचायत पथरिया में कुल 21 जनपद सदस्य निर्वाचित हुए हैं। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 2 नामांकन दाखिल हुए। जिसमें खिलान अहिरवार को 11 और धर्मदास को 10 मत मिले। वहीं उपाध्यक्ष के लिए भी 2 नामांकन दाखिल हुए थे। जिसमें आरती उदयभान पटेल को 11 मत मिले। भाजपा ने करीब 10 साल बाद जनपद पंचायत पथरिया पर कब्जा किया है। अभी तक कांग्रेस के हाथ में यहाँ की बागडोर थी।


By - Aftab Khan pathariya
28-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.