सागर-राजस्व मंत्री की बहू निर्विरोध जनपद उपाध्यक्ष बनी,गोविंद सिंह पहुंचे बधाई देने | SAGAR TV NEWS
राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की बहू राहतगढ़ जनपद पंचायत की उपाध्यक्ष चुनी गई है, साधना अरविंद सिंह राजपूत निर्विरोध उपाध्यक्ष बनी है। राहतगढ़ जनपद की अध्यक्ष मीना आदिवासी भी निर्विरोध चुनी गई है। बता दें कि साधना सिंह जनपद सदस्य में भी निर्विरोध हो गई थी। अब जनपद उपाध्यक्ष बनी है। जनपद का चुनाव होने के बाद मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भी राहतगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी। राहतगढ़ जनपद की नव निर्वाचित उपाध्यक्ष साधना अरविंद सिंह ने सभी वरिष्ठ ओं का आभार जताया है। और कहा कि वे भाजपा की नीति नीति को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक ले जाएंगे, अध्यक्ष मीणा आदिवासी के सहयोग से लगातार हम लोग विकास के काम करेंगे क्षेत्र में जो भी समस्याएं हैं उनका जल्दी से जल्दी समाधान करेंगे और जो कार्य अधूरे हैं उनको पूरा करेंगे नए कार्य क्षेत्र में कराए जाएंगे । जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव संपन्न हो जाने के बाद राहतगढ़ में विजय जुलूस निकाला गया ढोल नगाड़ों के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए