सागर/बंडा में लोकेन्द्र सिंह बने जनपद अध्यक्ष जीत के बाद निकला विजयी जुलूस || SAGAR TV NEWS ||

 

त्रिस्तरीय पंचायती राज्य निर्वाचन के तहत सागर जिले के बंडा में जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया जनपद पंचायत कार्यालय में की गई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए जनपद सदस्य वार्ड क्रमांक 25 के लिए लोकेंद्र सिंह और जनपद सदस्य वार्ड क्रमांक 10 के लिए पुष्पेन्द्र सिंह ने नामांकन दाखिल किया था। जनपद अध्यक्ष के लिए 25 जनपद सदस्यों ने मतदान किया। पुष्पेंद्र सिंह के लिए 10 मत तो वही लोकेंद्र सिंह के लिए 14 मत मिले। जिसमें से 1 मत निरस्त हुआ। इस तरह लोकेंद्र सिंह ने 14 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी पुष्पेन्द्र सिंह को 4 मतों से पराजित कर जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर काबिज हुए। निर्वाचन अधिकारी प्रकाश नायक ने लोकेंद्र सिंह को अध्यक्ष पद का प्रमाण पत्र सौंपा। इसके बाद जनपद सदस्यों की आपसी सहमति से जनपद पंचायत उपाध्यक्ष आयुष्य पांडे को निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद नगर में खुशी का माहौल देखा गया। बण्डा विधायक तरवर सिंह लोधी ने दोनों प्रत्याशियों को माला पहनाकर बधाई दी। इसके बाद विधायक तरवर सिंह लोधी के नेतृत्व में समर्थकों ने विजय जलूस निकाला। जो नगर के मुख्य मार्गाे से होता हुआ कचहरी प्रांगण में समाप्त हुआ। विजय जुलूस के दौरान उनका जगह-जगह फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।


By - Ravi sen banda sagar
27-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.