सागर/केसली में बड़ा उलटफेर केंद्रीय मंत्री के समर्थक हारे कांग्रेस विधायक के समर्थक जीते SAGAR TV NEWS

 

सागर जिले के केसली में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। यहाँ केंद्रीय राज्य मंत्री के समर्थक को हार का सामना करना पड़ा। जबकि कांग्रेस समर्थकों ने बाजी मार ली है। केसली जनपद अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में देवीबाई सरमन लोधी को जीत मिली वहीं रेखा रानी सुखदेव अरेले जनपद उपाध्यक्ष चुनी गयी हैं। समर्थकों ने स्थानीय विधायक हर्ष यादव के साथ विजयी जुलूस निकालकर बधाई दी और जश्न मनाया।
केसली जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव रिटर्निंग अधिकारी की मौजूदगी में हुआ। सुबह 11 बजे अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन फार्म भरकर जमा हुए, जनपद अध्यक्ष पद के लिए देवीबाई सरवन लोधी और उषा श्रीवास्तव ने फार्म जमा किए। जनपद सदस्यों ने अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग की जिसमें देवीबाई को 11 और उषा श्रीवास्तव को 7 वोट मिले। जिससे देवी बाई लोधी को जनपद अध्यक्ष घोषित किया।
इसके बाद जनपद उपाध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन फार्म जमा किए गए। जनपद सदस्यों ने उपाध्यक्ष पद के लिए वोटिंग की जिसमें रेखारानी सुखदेव को 12 वोट मिली। जिन्हे रिटर्निंग अधिकारी ने उपाध्यक्ष घोषित किया।
जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ही कांग्रेस समर्थक हैं। जनपद चुनाव में विधायक हर्ष यादव की मुख्य भूमिका मानी जा रही है।


By - Sagar tv news
27-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.