सागर-देवरी जनपद में पूर्व विधायक की बहु अध्यक्ष बनी, अनीता विनीत पटैरिया की ताजपोशी | SAGAR TV NEWS

 

सागर जिले की देवरी जनपद पंचायत में अध्यक्ष के हुए चुनाव में अनीता विनीत पटेरिया विजय हुए हैं, कांग्रेस के गढ़ में भाजपा समर्थित अध्यक्ष चुना गया है। बता दें कि अनीता पटेरिया कांग्रेस के पूर्व विधायकबृज बिहारी पटेरिया की बहू है कुछ समय पहले यह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। अध्यक्ष के हुए चुनाव में अनीता विनीत पटेरिया और जीवंती राजभर यादव आमने-सामने थे। 21 सदस्यों वाली इस जनपद में अनीता पटेरिया को 16 सदस्यों ने वोट किया, तो वही जीवंती यादव के लिए 5 मत ही प्राप्त हुए हैं। रिटर्निंग अधिकारी के द्वारा अनीता पटेरिया को अध्यक्ष घोषित किया है, वही उपाध्यक्ष में प्रार्थना महेंद्र पटेल खल्ला निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत के बाद समर्थकों में खुशी की लहर है उन्होंने पुष्प माला पहनाकर बधाई दी तो वही नगर में विजय जुलूस भी निकाला गया,
सागर जिले में प्रथम चरण में 6 जनपदों में अध्यक्ष पद के चुनाव किए गए हैं जिसमें से देवरी में भाजपा समर्थित अध्यक्ष की ताजपोशी हुई है यह कांग्रेस विधायक हर्ष यादव का गढ़ है जहां से वे दो बार विधायक चुने गए हैं ।


By - Saurabh Nagaria devri
27-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.