सागर- सास और बहु अलग-अलग पंचायतों से चुनी गई सरपंच,उपसरपंच करवाए निर्विरोध

 

हाल ही में सागर जिले में हुए पंचायत चुनाव में सागर जिले के जैसीनगर में सास और बहु अलग-अलग ग्राम पंचायतों से सरपंच चुनी गयी हैं। जैसीनगर विकासखंड अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मसुरहाई से हरकुँअर साहू सरपंच बनी तो वहीं उनकी बहू आशा साहू ग्राम पंचायत मनेशिया से सरपंच चुनी गयी हैं। गौरतलब है की जगदीश साहू मसुरहाई गांव के रहने वाले हैं। उनकी जमीन मनेशिया गांव में भी है। जगदीश साहू की माँ हरकुअर साहू ने ग्राम पंचायत मसुरहाई से सरपंच का चुनाव जीता तो उनकी पत्नी आशा साहू ने ग्राम पंचायत मनेशिया से चुनाव जीता। वहीं अब सास-बहू की जोड़ी ने अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में पंच और सभी ग्रामवासियों की सहमति से उपसरपंच भी निर्विरोध निर्वाचित करवाए। ग्राम पंचायत मसुरहाई से धर्मेंद्र ठाकुर उप सरपंच निर्विरोध चुने गए। तो ग्राम पंचायत मनेशिया से चाली राजा यादव को उप सरपंच निर्विरोध चुना गया। जीत के बाद सभी ग्राम वासियों ने मंदिर पहुंचकर प्रसाद चढ़ाया। साथ ही एक दूसरे को गुलाल और मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
सास-बहू की जोड़ी का कहना है कि वह मिलकर अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में विकास कार्य करवाएंगे। सरकार की जो भी जनकल्याणकारी योजनाएं हैं। उनका लाभ गांव के हर नागरिकों तक पहुंचाएंगे


By - SAGAR TV NEWS
26-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.