सागर-गैरेज में सो रहा था बुजुर्ग फिर हुआ कुछ ऐसा की पहुँच गया अस्पताल || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के खुरई में एक बुजुर्ग पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। यह आरोपी कौन है और क्यों हमला किया। इसका अभी पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक खुरई देहात थाना के मझेरा गांव में रहने वाले 75 साल के सीताराम विश्वकर्मा अपने घर के बाहर बनी गैरिज में सो रहे थे। तभी उन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने नुकीली चीज से पेट पर वार कर दिया। जब परिजनों ने उन्हें खून से लथपथ देखा तो तत्काल खुरई सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया।
वही घटना की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार दिनेश चंदेल और देहात थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह राजावत मौके पर पहुंचे। साथ ही हमलावर की तलाश शुरू कर दी है।
मामले की जांच कर रहे अधिकारी जेपी यादव ने जानकारी दी।


By - Sagar tv news
26-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.