सागर-कांग्रेस पार्षद भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री ने दिलाई सदस्यता
सागर में कांग्रेस से जीतकर भाजपा में शामिल हुआ पार्षद
सागर-कांग्रेस पार्षद भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री ने दिलाई सदस्यता
सागर में निकाय चुनाव के बाद कांग्रेस को फिर झटका लगा है, अब नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षद ने भाजपा का दामन थाम लिया है मकरोनिया नगर पालिका के वार्ड नंबर 12 से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े निशांत आठ्या अब भाजपा के हो गए हैं उन्होंने मकरोनिया नगर पालिका के प्रबल दावेदार मानें जा रहे, बाबूलाल रोहित को चुनाव में शिकस्त दी थी निशांत आठ्या नरयावली विधायक प्रदीप लारिया के साथ भोपाल पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की इसके बाद सीएम शिवराज, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है । इसके साथ ही 1 दिन पहले भाजपा ज्वाइन करने वाली निर्दलीय पार्षद किरण सोनू यादव भी साथ में मौजूद रहे मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा में आने पर दोनों पार्षदों का स्वागत किया। बता दे कि मकरोनिया नगर पालिका के 18 वार्डो में अब भाजपा पार्षदों की संख्या 12 हो गई है तो कांग्रेस पार्षदों की संख्या 4 रह गई है।