सागर-वकील चेकअप कराने गए थे बाहर, चोर घर में लगा गए सेंध || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के खुरई के परसा चौराहा के पास एक सूने मकान में चोरों ने नगदी समेत जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। हालांकि, चोरों की हरकत कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला कायम कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक परसा चौराहा के पास रहने वाले वकील राजेन्द्र गुप्ता अपना चैकअप कराने के लिए भोपाल गए थे और घर में ताला लगा था। बाद में जब उनका लड़का घर पहुंचा तो दरवाजे खुले मिले और अलमारी टूटी हुई थी। घर का सामान बिखरा पड़ा था। इस बात की सूचना उसने डॉयल 100 और अपने परिजनों को दी। राजेन्द्र गुप्ता और उनकी पत्नी ऊषा गुप्ता भी अपने घर लौट आए। उषा गुप्ता ने बताया कि घर में करीब 25 हजार रुपए और 7 तौला सोना रखा था। जिसे अज्ञात चोर ले गए हैं। सड़क पर स्थित दुकान के सामने लगे सीसीटीवी फुटेज में चोर आते जाते हुए देखे गए है। खुरई शहरी थाने ने इन चोरों की तलाश शुरू की है।
मामले में पुलिस का कहना है की जांच की जा रही है।


By - Sagar tv news
25-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.