सागर-मंत्री भूपेंद्र सिंह की बड़ी घोषणा, आदर्श वार्ड को मिलेंगे 50 लाख रूपये
सागर निगम में आदर्श वार्ड को लेकर मंत्री भूपेंद्र सिंह का बड़ा ऐलान
सागर-मंत्री भूपेंद्र सिंह की बड़ी घोषणा, आदर्श वार्ड को मिलेंगे 50 लाख रूपये सागर नगर निगम में भाजपा को निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिली है इसको लेकर मोती नगर मैं स्थित महाकवि पद्माकर सभागार में आभार सभा का आयोजन किया गया जिसमें निगम चुनाव के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा कर उनका आभार व्यक्त किया मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हम सब मिलकर सागर की जनता को यह संदेश दें कि हम सागर नगर निगम को मध्यप्रदेश की आदर्श नगर निगम बनाएंगे। और जो भी आदर्श वार्ड बनेगा उस वार्ड को विकास के लिए 50 लाख रुपए की राशि वह अलग से नगरीय प्रशासन विभाग से देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा चुनाव के समय मैं भी वार्डों में गया और विभागीय मंत्री और गृह जिला होने के नाते सागर का विकास करना मेरी जिम्मेदारी है। जो टीम चुनी कर आई है हम सब मिलकर दिन रात काम करेंगे और एक वर्ष के अंदर नया सागर बनाएंगे। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विभाग का मंत्री होने के नाते मैं सप्ताह में एक दिन सागर नगर में दौरा करूंगा। जहां भी जो काम होंगे हम सब मिलकर काम करेंगे। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित महापौर संगीता सुशील तिवारी और भाजपा के 40 पार्षद विशेष रूप से शामिल, नवनिर्वाचित पार्षदों ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तो वही मंत्री भूपेंद्र सिंह मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सांसद राज बहादुर सिंह नगर विधायक शैलेंद्र जैन जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया बीना विधायक महेश राय महिला मोर्चा की अध्यक्ष संध्या भार्गव सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया