बूढ़ी दादी से युवक ने किया मजाक तो कुत्ते ने शख्स को मजेदार ढंग से सिखाया सबक

 

 


इंसान और कुत्तों का रिश्ता बहुत ही खास होता है. भले ही हम उन्हें महज जानवर समझकर कई बार उनसे बुरा व्यवहार करते हैं या फिर उनकी तरफ ध्यान ही नहीं देते हैं मगर कुत्ते इंसानों के लिए जान देने को भी तैयार होते हैं. कुत्तों को भी समझ आता है कि बुजुर्गों का भी सम्मान होना चाहिए. इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जो इस बात का सबूत है.ट्विटर अकाउंट @TheFigen पर एक वीडियो शेयर किया गया है जो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक कुत्ता, अपनी बूढ़ी मालकिन के प्रति अपना प्यार व्यक्त करते दिख रहा है. हैरानी की बात ये है कि उसे ये समझ आ रहा है कि मालकिन बूढ़ी हैं और उनकी देखभाल पहले होनी चाहिए. यूं तो ये वीडियो स्क्रिप्टेड है, यानी सिर्फ कुत्ते के एक्सप्रेशन देखने के लिए जानबूझकर बनाया गया है मगर कुत्ते के भाव बिल्कुल असली हैं जो लोगों को हैरान भी कर रहे हैं और उन्हें उसपर प्यार भी आ रहा है.वीडियो में एक शख्स और बूढ़ी महिला नजर आ रहे हैं. संभवतया वो उस महिला का पोता है. उनके बीच में एक कुत्ता बैठा नजर आ रहा है. युवक चम्मच से पहले फल उस कुत्ते को खिलाता है तो वो खाने से इनकार कर देता है और महिला के ऊपर पैर रखकर बताता है कि पहले इन्हें खिलाओ. इसके बाद जब युवक चम्मच महिला की तरफ बढ़ाता है और वो मुंह खोलती है तो युवक तुंरत चम्मच पीछे खींच लेता है और खुद फल खा जाता है. जैसे ही कुत्ता अपनी बूढ़ी मालकिन के साथ ये हरकत होते देखता है, वैसे ही वो शख्स के ऊपर चढ़ जाता है और उसके ऊपर अपने दोनों पैर रखना शुरू कर देता है.इस वीडियो को 18 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. एक ने कहा कि इंसानों को समझ नहीं आता कि कुत्ते कितने नेक दिल होते हैं. एक शख्स ने कहा कि ये वीडियो पूरी तरह स्क्रिप्टेड है, उसके बावजूद कुत्ते का प्यार देखने लायक है. एक शख्स ने कहा कि जब युवक ने खाना खुद खा लिया तब कुत्ते के चेहरे पर हैरानी साफ देखी जा सकती है. एक शख्स ने कहा कि ये इंटरनेट पर अब तक का सबसे स्वीट वीडियो है जो उसने देखा है.


By - sagar tv news
25-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.