MP का ये जिला रेड अलर्ट पर डैम से लगातार छोड़ना पड़ रहा पानी
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के बैतूल को रेड अलर्ट पर रखा है। लगातार हो रही बारिश होने से नदी-नाले समेत डेम उफान पर आ गए हैं। जल स्तर बढ़ने से सतपुड़ा और पारसडोह डैम के गेट खोल दिए गए हैं। 15 साल बाद सापना डैम का पानी ओवरफ़्लो हो रहा है। बताया जा रहा है। कि सतपुड़ा डैम की ऊंचाई 1430 फिट है और यहां पर जो गेट हैं उनकी ऊंचाई 10 फीट है। पानी ज्यादा आने के कारण सभी के 10 फीट तक गेट खोल दिए गए हैं। इन गेट से 531 क्यूविक मीटर पर प्रति सेकेंड छोड़ा जा रहा है। गेट खुलने से नदी नाले उफान पर आ गए हैं। इसके साथ ही मुलताई इलाके में स्थित पारस डैम के चार गेट भी खोले गए हैं।-