बेटे ने सोशल मीडिया पर संपर्क कर सुपारी देकर अपने ही पिता को लगवा दिया ठिकाने

 

जब एक अंधे मर्डर का पुलिस ने खुलासा किया तो हैरानी वाली बात सामने आई। बताया गया की बेटे ने अपने पिता का मर्डर सुपारी बुलाकर कराया था। घटना एमपी के शिवपुरी जिले की है। जहां पिछोर थाना इलाके में बीते दिनों एक वृद्ध का गोली मारकर मर्डर किया गया था। वृद्ध अपने घर पर ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे और ना ही नीचे से किसी ने घर के अंदर प्रवेश किया। ना ही कोई बाहरी व्यक्ति घर में आया। लेकिन वृद्ध को गोली कैसे लगी इस पर सवालिया निशान लग रहे थे। पुलिस ने गंभीरता से जांच पड़ताल की तो सारे पत्ते अपने आप खुल गए। बिहार से भाड़े के सुपारी किलर को बुलाकर बेटे ने ही पैसों के लालच में अपने पिता का मर्डर कराया था।
बताया गया की मृतक महेश गुप्ता का बेटा आर्मी में नौकरी करता था। करीब 2 साल पहले उसने सुसाइड कर ल्ली थी। जिसके बाद आर्मी ने महेश गुप्ता को एक करोड़ की राशि दी थी। अंकित को सट्टा और शराब पीने की लत थी। जिससे उसका पत्नी और पिता से आये दिन विवाद होता था। जिससे अंकित ने अपने एक दोस्त के माध्यम से सोशल मीडिया का सहारा लिया और बिहार के सिवान का एक भाड़े का किलर ए के नाम के ग्रुप से संपर्क कर उसे पिछोर बुलाया किलर को अपने घर में छुपाकर पिता का मर्डर करा दिया। पुलिस ने जब उसका मोबाइल जप्त किया तब राज खुले।
मामले में एसपी राजेश सिंह चन्देल ने जानकारी दी


By - SAGAR TV NEWS
24-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.