बर्तन व्यापारी का अपहरण कर ले जा रहे थे लोग पुलिस ने नाकेबंदी कर पकड़ा ! || SAGAR TV NEWS ||

 

टीकमगढ़ जिले में एक बर्तन व्यापारी का दिन दहाडे अपहरण कर ले जाते समय बल्देबगढ़ पुलिस ने नाकेबन्दी कर गाडी समेत 4 अपहरणकर्ताओं को गिरफतार किया है। बताया जा रहा है कि चार आरोपी बर्तन व्यापारी रोहित नायक को ढोगा की फ्रेक्ट्री से अपहरण कर काले रंग की एसयूबी गाड़ी में ले जा रहे थे। तभी पुलिस ने अपहरण की घटना का पता लगते ही नाका बंदी कर गाडी को पकड़ लिया और थाने ले आई। गाड़ी को खोलकर देखा तो व्यापारी अंदर पड़ा हुआ था जो बचने के लिऐ चिल्ला रहा था। पुलिस ने युवक को गाड़ी से बाहर निकाला और 4 अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया। युवक रोहित नायक ने बताया कि बर्तनों की फैक्ट्री में थे। तभी दो गाड़ियों से लोग आए और उन्होंने हमारे यहां के कर्मचारियों को भगा दिया साथ ही उसके साथ मारपीट की। उसने बताया कि रोहित रावत जो छतरपुर के हैं। वह गाड़ी में डालकर ले जा रहे थे।
मामले में एसडीओपी बीडी त्रिपाठी ने बताया कि कोतवाली पुलिस को व्यापारी के अपहरण की खबर लगी थी। जिसके बाद जिले में नाकाबंदी करते हुए गाड़ी को बल्देवगढ़ थाना इलाके में पकड़ लिया और आरोपियों के साथ गाड़ी भी जप्त कर युवक को उनके चंगुल से छुड़ा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।


By - Sudhir Mawai tikamgarh
24-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.