सागर-भरे बरसात के मौसम में आग उगलने लगा हैंडपंप

 

सागर के बंडा विकासखंड में एक बार फिर हैंडपंप से आग की लपटें निकलने का मामला सामने आया है। बहरोल थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम उल्दन में बंद पड़े हैंडपंप से गैस की गंध आई तो युवक ने जलती हुई तिली हैंडपंप पर फेंक दी। जिसके बाद हैंडपंप से आग की लपटें उठने लगी। हैंडपंप में आग लगी देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों को हैंडपंप से दूर किया गया। ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
ग्रामीणों के अनुसार गांव में एक हैंडपंप बंद पड़ा हुआ है। लेकिन इस हैंडपंप से किसी गैस का रिसाव हो रहा है। जिससे हैंडपंप के पास तिली जलाने से आग लग रही है। ग्राम के युवक ने हैंडपंप के पास माचिस की तिली जलाई तो हैंडपंप में आग लग गई। उससे आग की लपटें उठने लगी। करीब 10 मिनट तक हैंडपंप में आग जलती रही। हैंडपंप में आग लगने की घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। उल्लेखनीय है कि बंडा विकासखंड के कुछ ग्रामों में बारिश के मौसम में पहले भी हैंडपंपों से आग निकलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।


By - SAGAR TV NEWS
24-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.