बारिश में अपने शबाव पर आई नर्मदा नदी, प्रशासन ने अलर्ट किया जारी
बारिश में अपने शबाव पर आई नर्मदा नदी, प्रशासन ने अलर्ट किया जारी
नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने से खोले ओंकारेश्वर बांध के 7 गेट
लगातार बारिश की वजह से नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जिससे ओंकारेश्वर बांध के 7 गेट खोले गए हैं। जिसके बाद ओंकारेश्वर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। दरअसल सावन का महीना चल रहा है। ऐसे में लगातार यात्री ओंकारेश्वर महादेव के दर्शन करने जा रहे हैं। ओंकारेश्वर बांध के गेट खोलने घाटों पर पुलिस कर्मी और गोताखोर तैनात किये गए हैं। साथ ही सभी को नदी से दूर रहने की चेतावनी भी दी गई है। क्योंकि ओंकारेश्वर बांध लबालब भर गया है। जानकारी के मुताबिक ओंकारेश्वर बांध 196.14 मीटर आ गया है। जिसके बाद एनएचडीसी प्रबंधन ने बांध के गेट खोलने का निर्णय लिया और 7 गेट खोले गए।