ट्रेक्टर समेत नदी में बह गए 3 लोग 2 निकले लेकिन तीसरे का पता नहीं

 

लगातार हो रही बारिश से प्रदेश में लगभग सभी नदियां उफान पर हैं। जहाँ आये दिन कई हादसे भी सामने आ रहे हैं। बावजूद इसके लोग जान जोखिम में डाल रहे हैं। ताजा मामला छिंदवाड़ा जिले से भी सामने आया जहाँ ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर समेत बह गया। इस पर कुल तीन लोग सवार थे जिनमें दो लोग पत्थर के सहारे बच गए लेकिन तीसरा लापता है। चालक नदी में बाढ़ के बावजूद उसे पार करने की कोशिश कर रहा था। ये पूरी घटना जिले के जुन्नारदेव विकासखंड के दमुआ पुलिस थाना इलाके की है। जानकारी के मुताबिक यहां छिंदवाड़ा-दमुआ मार्ग पर कांगला ग्राम पंचायत में कांगला नदी स्थित है। जो उफान पर है। इसी दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पहुंची। वहां मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर चालक को नदी पार करने से काफी भी मना किया, लेकिन वह नहीं माना। सामने आये वीडियो में देखा जा सकता है की ट्रैक्टर से उतरकर एक व्यक्ति पैदल चलते हुए साइड बताते जा रहा था। जबकि ट्रैक्टर चालक नदी में से ट्रैक्टर निकाल रहा था। जिस पर एक अन्य व्यक्ति बैठा था। तभी तीनों बाढ़ में बह गए। जिनमें दो बच गए जबकि एक बह गया जिसकी तलाश की जा रही है


By - SAGAR TV NEWS
23-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.