सागर- नाबालिग लड़की और उसकी सहेली के दोनों आरोपियों को भेजा जेल !
सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना इलाके में बीते दो दिन पहले एक नाबालिग लड़की ने घर में अपनी जान दे दी थी। दरअसल दो युवकों में से एक युवक ने उसके साथ में छेड़खानी की थी जिससे वो आहत थी। साथ ही उसकी सहेली के साथ दूसरे युवक ने दुष्कर्म किया था। मामला सामने आने के बाद घटना के दोनों आरोपियों रामबाबू अहिरवार और मनीष अहिरवार पर अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। दोनों बाज़ार वार्ड के निवासी हैं। जानकारी के मुताबिक बीते गुरुवार को गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की ने घर में जान दे दी थी। बताया जा रहा है की उसके साथ में छेड़छाड़ की गयी थी। तो उसकी सहेली के साथ गलत काम किया गया था। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू की और आरोपी रामबाबू अहिरवार के अलावा मनीष अहिरवार को गिरफ्तार किया। दोनों पर धारा 354,376,305 व पास्को एक्ट की अन्य धाराओ में मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को जेल भेजा। गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे का कहना है की मामले की जाँच जारी है