सगाई के बाद दस लाख और कार नहीं दी तो शादी के रिश्ते से किया इंकार !


सगाई के बाद दस लाख और कार नहीं दी तो शादी के रिश्ते से किया इंकार !

10 लाख और कार न देने पर लड़के वालों ने शादी से किया इंकार !

दस लाख रूपये नहीं दिए तो दूल्हा और उसके परिवार ने रिश्ते से इंकार कर दिया। वहीं लड़की का पिता परिवार की इज्जत बचाने भटक रहा है। मामला बिहार के सीवान का है। मामले की शिकायत सिवान महिला थाने में लिखित रुप से आवेदन देकर की गई है।
पीड़ित पक्ष के मुताबिक लड़की की शादी सीवान शहर के नगर थानाअंतर्गत कागजी मुहल्ला निवासी राजकुमार जैसवाल के बेटे विशाल जैसवाल से तय हो चुकी थी। गोपालगंज के एक मैरिज हॉल में 4 जुलाई को सगाई की रस्म भी पूरी हो गयी थी। लेकिन जब परिजन कागजी मुहल्ला दलदरी लड़के वालों के घर शादी की तारीख तय करने पहुंचे तो लड़के के पिता राजकुमार जैसवाल ने इनकार कर दिया।
आरोप है की उन्होंने 10 लाख रूपये के अलावा ऑल्टो कार की डिमांड की। जो न देने पर शादी नहीं होने की बात कही।
लड़की के पिता संतोष प्रसाद ने महिला थाने में दिए आवेदन में लिखा कि सगाई के वक्त लड़का पक्ष को 2 लाख 51 हजार नगद, 2 भर का सोने का सिकड़ी और अंगूठी दी है
लेकिन अब लड़का पक्ष शादी की बात पर टाल मटोल कर रहे हैं। लड़की पक्ष ने प्रशासन से जांच कर लड़की कि शादी करवाने और न्याय की गुहार लगाई है।


By - STVN INDIA
23-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.