सागर-99% अंक हासिल कर यश ने CBSE 12th में टॉप किया
CBSE कक्षा 12वीं का परिणाम शक्रवार को घोषित किया गया है। जिसमें सागर में यश असाटी ने टॉप किया है। यश 99 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान पर हैं। उन्होंने आर्ट्स स्ट्रीम से मकरोनिया क्षेत्र के निजी स्कूल में पढ़ाई की है। यश को तीन विषयों में 100-100 अंक मिले हैं। टॉपर यश असाटी छतरपुर जिले के बड़ामलहरा के रहने वाले है। उन्होंने सागर में रहकर पढ़ाई की है। टॉपर यश असाटी ने बताया कि शुरू से ही नार्मल पढ़ाई की। लेकिन पढ़ाई पर पूरा फोकस किया। स्कूल में शिक्षकों ने तैयारी में मदद की। इसके साथ ही मैंने नोट्स बनाए और अपनी तैयारी की, जिसके आधार पर मैंने अपनी कमियां दूर की और सही तरीके स आंसर लिखने की तैयारी की। पूरे साल रोजाना 6 से 7 घंटे पढ़ाई की। लगातार पढ़ाई करने से मुझे कहीं कोई दिक्कत नहीं आई और रिजल्ट आने के बाद 99 प्रतिशत के साथ मेरी तैयारी का परिणाम सामने आया है।