द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के बाद थिरके आदिवासी, किया लहंगी नृत्य
द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के बाद थिरके आदिवासी,किया लहंगी नृत्य
सिरोंज में आदिवासियों ने मनाया जश्न का माहौल
विदिशा जिले के सिरोंज तहसील की नरखेड़ा जागीर के शंकरगढ़ में देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के लिए हुए चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत को लेकर जश्न का माहौल देखने को मिला आदिवासी समाज के लोग परंपरागत लेंगी नृत्य में महिलाएं और पुरुषवर्ग जमकर नाचे जानकारी के मुताबिक विधायक उमाकांत शर्मा ने दोपहर में इन आदिवासियों को द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने की जानकारी देते हुए बधाई दी और नरखेड़ा जागीर की सहरिया बस्ती शंकरगढ़ में आदिवासी समाज के ब्यक्ति का राष्ट्पति बनने पर जश्न का आयोजन किया गया जिसमे ढपलो की तान पर नाचते हुए गीत गाये व लड्डू बांटे गए आदिवासी समाज के लोगों का कहना हैं की पहली बार आदिवासी समाज का कोई व्यक्ति वो भी महिला देश के सर्वोच्च पद पर पहुंची है इस लिए समाज के प्रत्येक आदमी को बेहद खुशी है बता दे विधायक उमाकांत शर्मा की प्रेरणा से आदिवासी समाज मे उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया ,जिसमे सेंकडो जन महिलाएं सम्मिलित हुईं ।महिलाओं ने जमकर नृत्य किया ,परम्परागत गीत गाये