खेल मंत्री के क्षेत्र में भाजपा ने लहराया परचम, मंत्री की ही पसंद का अध्यक्ष बनना तय !

 

एमपी के शिवपुरी नगर पालिका में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत से जीत हासिल कर ली है। कुल 39 वार्डों में से 22 पर भाजपा, 10 पर कांग्रेस और 7 पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। इसलिए भाजपा का ही अध्यक्ष बनना तय है। यहां चुनाव की रणनीति की कमान सीधे खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधारा राजे सिंधिया ने अपने हाथ में ली हुई थी। उन्होंने अपनी पसंद का अध्यक्ष भी तय किया है। शिवपुरी अनारक्षित महिला सीट है। सिंधिया की पहली पसंद दीप्ति दुबे हैं। लेकिन सरोज व्यास जो केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की प्रत्याशी हैं। वे भी अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं।
दीप्ति दुबे का कहना है। कि अगर पार्टी उम्मीदवार बनाती है। तो अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगी। उन्हें श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया और पार्टी का समर्थन है। उन्होंने कहा की अगर जिम्मेदारी मिलती है। तो वो शिवपुरी की तस्वीर बदल देंगी।
वहीं भाजपा की ही दूसरी अध्यक्ष पद की दावेदार सरोज व्यास को उम्मीद है कि वे अध्यक्ष पद की उम्मीदवार बनेंगी।
इसके अलावा कांग्रेस के नव निर्वाचित पार्षद अपनी जीत पर खुश हैं


By - SAGAR TV NEWS
20-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.