बुंदेलखंड में इस जगह भी आप पार्टी की डबल एंट्री, तो भाजपा को मिली 8 सीटें

 

छतरपुर जिले के बिजावर में हुई नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना में 2 वार्डों में जीतकर आम आदमी पार्टी ने खाता खोला है। दरअसल बिजावर नगर परिषद् के लिए सुबह 9 बजे से ही स्थानीय बॉयज स्कूल में मतगणना शुरू की गयी थी। जिसमें बचे हुए 11 वार्डाें में 5 वार्डों पर भाजपा ने विजय हांसिल की है। ताे वही आम आदमी पार्टी ने 2 वार्डों पर विजय हासिल की है। ताे वही वार्ड नंबर 2, 8, 5 में निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना परचम लहराया। साथ ही कांग्रेस ने वार्ड न. 12 में जीत हासिल कर अपना खाता खोला। जीत दर्ज कराने के बाद जीते हुए प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। यहां बता दें की 4 वार्डों के प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध घाेषित किऐ जा चुके थे। भाजपा बहुमत में है। जिससे बीजेपी का ही अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।
जीतने के बाद नव निर्वाचित पार्षदों और उनके समर्थन ने खुशियां मनाई। साथ ही वार्डों में जुलूस निकालकर आभार जताया


By - SAGAR TV NEWS
20-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.