बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के क्षेत्र में एक जगह भाजपा का सूपड़ा साफ़ !

 

एमपी के छतरपुर में दूसरे चरण की मतगणना के बाद नगर सरकार की स्थिति साफ हो गयी है। ज्यादातर जगहों पर भाजपा को बढ़त मिल रही है। नौगांव में
20 वार्डों में भाजपा के 5, कांग्रेस के 8, निर्दलीय 5 और बसपा के 2 उम्मीदवारों ने जीत हांसिल की है। तो वही गढ़ी मलहरा नगर परिषद में 15 सीटों में से भाजपा की झोली में 8 सीटें गयी है। तो कांग्रेस को 7 सीटें मिली। बिजावर नगर परिषद की बात करें तो 9 भाजपा, 1 कांग्रेस, 3 निर्दलीय और 2 आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जीते हैं। जिले की सटई नगर परिषद में कांग्रेस ने भाजपा का सूपड़ा साफ किया, 15 सीटों में से 13 कांग्रेस की झोली में गयी है। यहां भाजपा को 2 सीटों से संतोष करना पड़ा। बड़ामलहरा नगर परिषद में भी बड़ा उलटफेर देखने को मिला है, यहां कुल 15 सीटों में से कांग्रेस के 6 निर्दलीय 6 और 3 भाजपा के पार्षद जीते हैं। नगर परिषद घुवारा की बात करें तो यहां कुल 15 सीटों में से भाजपा के 5, कांग्रेस के 4, 5 निर्दलीय और आप का 1 पार्षद विजयी हुए है। वही लवकुशनगर में 6 भाजपा और 6 निर्दलीय चुने गए हैं। यहां कांग्रेस को महज 3 सीटे ही मिल पाई है।
साथ ही बात करें महाराजपुर नगर परिषद की तो यहां टोटल 15 वार्ड हैं। जिनमें से 8 भाजपा और 5 कांग्रेस और 2 निर्दलीय प्रत्यशियो को जीत मिली है। तो चंदला में 6 भाजपा 4 कांग्रेस और 5 अन्य को जीत मिली है। बारीगढ़ नगर परिषद में 15 वार्ड में 11 भाजपा और 4 निर्दलीय चुनाव जीते हैं। जबकि बकस्वाहा में टोटल 15 वार्डो में 8 भाजपा 6 कांग्रेस और 1 निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली है


By - SAGAR TV NEWS
20-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.