रीवा में 24 साल बाद कांग्रेस ने महापौर का चुनाव जीता

 

रीवा में 24 सालों के बाद कांग्रेस के सिर पर महापौर का सहरा सजने वाला है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी अजय मिश्रा बाबा ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रबोध व्यास को लगभग 9000 वोटों से हराया है। इस बार महापौर बने कांग्रेस के बड़े नेता अजय मिश्रा बाबा 15 साल से पार्षद हैं। इसके साथ ही वे नेता प्रतिपक्ष के पद पर भी रह चुके हैं। इसके चलते शहरी लोगों से सीधे जुड़े हुए हैं।
रीवा से लगातार भाजपा जीतती रही है। इस बार भाजपा ने कहा था कि हमारे यहां कि बिजली, पानी वगैरह सब बिल्कुल सही है। हालांकि, ऐसा नहीं था। जनता भाजपा से नाराज थी। इसके चलते कांग्रेस इतनी बड़ी जीत हासिल करने में कामयाब रही। वहीं कांग्रेस की जीत का सबसे बड़ा कारण उनका एकजुटता से चुनाव लड़ना है। इससे पहले कांग्रेस के ही प्रत्याशी दूसरी पार्टियों या निर्दलीय लड़कर कांग्रेस के वोट काटते रहे हैं।


By - SAGAR TV NEWS
20-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.