ट्रक चलाती महिला ड्राइवर की मुस्कान ने जीत लिया दिल, लोगों ने किया ‘नारी शक्ति’ को सलाम देखिये

 

 

आज सभी जानते हे महिलाएं किसी भी काम में पुरुषों से जरा भी पीछे नहीं हैं. चाहे देश चलाना हो या अंतरिक्ष में ही क्यों न जाना हो, महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं.आज नौकरीपेशा महिलाओं की संख्या दुनिया में बहुत ज्यादा हो गई है और बिजनेस के मामले में भी महिलाएं पुरुषों से पीछे नहीं हैं. हमारे यहां तो एक चलन आज भी है कि महिलाएं रोडवेज की बसें या फिर ट्रक नहीं चला सकतीं, लेकिन अब तो भारतीय महिलाएं ये काम भी करती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर आजकल ऐसी ही एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जो ट्रक चलाती नजर आ रही है.वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर तेजी से दौड़ता हुआ एक ट्रक आ रहा होता है. पहले तो समझ नहीं आता कि आखिर माजरा क्या है, लेकिन जैसे ही ट्रक पास में आता है जो नजारा देखने को मिलता है, वो एकदम दिल को खुश कर देने वाला होता है. दरअसल, ट्रक एक महिला चला रही होती है और कैमरे पर देखते ही उसकी मुस्कान निकल जाती है. वह मुस्कुराते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर रहे शख्स से कुछ कहती है और फिर गाड़ी चलाने में व्यस्त हो जाती है. ऐसे नजारे बहुत कम ही देखने को मिलते हैं. आपने कार या बाइक चलाते तो बहुत सारी महिलाओं को देखा होगा, लेकिन ट्रक चलाती महिला को शायद ही आपने देखा हो. तभी तो कहा जा रहा है कि महिलाएं अब किसी भी काम में पुरुषों से पीछे नहीं रहीं.इस खूबसूरत वीडियो को आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, ‘ट्रक को इससे क्या मतलब कि चलाने वाला पुरुष है या महिला’. महज 30 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 62 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. वहीं, लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. किसी ने ‘नारी शक्ति’ को सलाम किया है तो किसी ने लिखा है कि ‘चालक साफ दिख रही है, लेकिन संदेश बहुत बड़ा है’.


By - sagar tv news
20-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.