सागर-भाजपा की आंधी चली लेकिंन पूर्व CM के करीबी की करारी हार
सागर में भाजपा की लहर लेकिन पूर्व CM का करीबी चुनाव हारा
सागर-भाजपा की आंधी चली लेकिंन पूर्व CM के करीबी की करारी हार
सागर नगर निगम के सबसे चर्चित इतवारी वार्ड में भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा है, यहां पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के करीबी राजेश उर्फ रिंकू नामदेव भाजपा के टिकिट पर चुनाव लड़ रहे थे। वहीं कांग्रेस से बाबूसिंह यादव चुनावी मैदान में थे। दोनों के बीच कांटे की टक्कर थी। लेकिन बूथ मैनेजमेंट और भीतरघात के चलते राजेश नामदेव अपनी मेहनत को जीत में नहीं बदल पाए। उन्हें कांग्रेस के बाबू सिंह यादव ने 672 वोटों से हराया है। मतगणना के बाद घोषित हुए परिणाम में भाजपा के रिंकू नामदेव को 688 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के बाबू सिंह यादव को 1360 वोट मिले। इस प्रकार कांग्रेस ने इतवारी टौरी से पार्षदी जीत ली। इस वार्ड से मंत्री भूपेंद्र सिंह के खेमे के लक्ष्मण सिंह को पार्षद प्रत्याशी घोषित किया था। लेकिन पूर्व सीएम उमा भारती की एंट्री के बाद यहां पेंच फंसा। जिसके बाद टिकट में बदलाव किया गया था इसकी वजह से यह वार्ड चर्चाओं में था।