सागर-नगर निगम में आयुषी सबसे कम उम्र की पार्षद बनी,आशारानी सबसे उम्रदराज

सागर में आयुषी चौरसिया बनी सबसे कम उम्र की पार्षद


सागर-नगर निगम में आयुषी सबसे कम उम्र की पार्षद बनी,आशारानी सबसे उम्रदराज

नगर निगम चुनाव के नतीजों में सागर नगर निगम में सबसे कम उम्र की पार्षद वार्ड क्रमांक 43 पुरव्याऊ टौरी से भाजपा की आयुषी चौरसिया बनी हैं। नवनिर्वाचित पार्षद आयुष 23 साल की हैं। उनका मुकाबला निर्दलीय देवकी से था। जिसमें आयुषी ने 505 वोटों से जीत हासिल की है। आयुषी को 1319 वोट और निर्दलीय देवकी को 814 वोट मिले हैं। कांग्रेस की सुनीता यादव 348 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
वहीं वार्ड क्रमांक 42 लक्ष्मीपुरा से सागर में सबसे उम्रदराज पार्षद आशारानी जैन बनी हैं। वे 69 साल की हैं। भाजपा की आशारानी जैन का मुकाबला कांग्रेस की चंद्रप्रभा दुबे से था। जिसमें आशारानी ने 648 वोटों से यह मुकाबला जीता है। भाजपा की आशारानी को 1264 वोट और कांग्रेस की चंद्रप्रभा को 616 वोट मिले हैं।


By - SAGAR TV NEWS
18-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.