सागर/रहली-कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की सेंध मारी, 15 में से 12 में BJP पार्षद

सागर/रहली नगर पालिका में सेंधमारी कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की जीत

सागर/रहली-कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की सेंध मारी, 15 में से 12 में BJP पार्षद

सागर जिले की रहली नगर पालिका में भाजपा की जीत ने सभी को चौंका दिया है, बता दें कि कांग्रेस के गढ़ में भाजपा ने सेंधमारी करते हुए 15 में से 12 वार्डों में जीत हासिल की है, लंबे समय बाद अब रहली नगर पालिका में भाजपा का अध्यक्ष बनना तय हो गया है, अभी तक प्रत्यक्ष प्रणाली से हुए चार के चुनाव में एक बार ही भाजपा का नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कब्जा रहा है, तीन बार कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया है, मंत्री गोपाल भार्गव की विधानसभा होने के बाद भी इस नगर पालिका में कांग्रेस का अच्छा दबदबा देखने को मिला है, लेकिन अब फिर से भाजपा का अध्यक्ष बनना तय हो गया है जीत के बाद भाजपा में जमकर उत्साह है ।
रहली नगर पालिका के वार्ड नंबर 8 से बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जिसमें भाजपा के अमित नायक ने चार बार के कांग्रेस पार्षद महेश साहू को शिकस्त दी है, सात नंबर वार्ड से भाजपा के देवराज सोनी दूसरी बार पार्षद चुने गए है। इसके अलावा अनीता रानी अहिरवार, स्वाति पटेरिया, सुरेश सिंह,रचना अहिरवार, प्रीति राठौर, सीमा ठाकुर, ठलु माते, पवन नायक, दीपक पटेल, गीता राठौर ने भाजपा से जीत हासिल की है तो वही वार्ड 6 से शैलेंद्र सोनी और वार्ड 10 से वर्षा पटेल कांग्रेस के टिकिट पर चुनाव जीते है। जबकि वार्ड नंबर 3 में जनता ने निर्दलीय प्रत्याशी साधना पटेल को अपना नेता चुना है ।


By - SAGAR TV NEWS
18-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.