सागर-रोचक मुकाबले में 1 वोट से जीत, राजकुमार की सबसे बड़ी जीत

सागर में रोचक मुकाबला
1 वोट से जीती भाजपा प्रत्याशी


सागर-रोचक मुकाबले में 1 वोट से जीत, राजकुमार की सबसे बड़ी जीत


एक वोट की ताकत क्या होती है, यह सागर नगर निगम चुनाव में पता चल गया। सागर के वार्ड क्रमांक 31 गांधी चौक में पार्षद के रोचक मुकाबले में 1 वोट से भाजपा की पूजा सोनी ने जीत दर्ज कराई है। पूजा की 1 वोट से जीत पूरी मतगणना में सबसे चौंका देने वाली रही। यह नगर निगम के सभी 48 वार्डों में सबसे छोटी व कम अंतर की जीत रही है। भाजपा की पूजा सोनी का मुकाबला कांग्रेस की रेखा से था। दोनों में कांटे की टक्कर थी। मतगणना होने तक कोई इस वार्ड से जीत-हार का दावा नहीं कर पा रहा था। लेकिन मतगणना शुरू हुई और जैसे-जैसे राउंड आगे बढ़े तो दोनों ही प्रत्याशियों में कांटे का मुकाबला देखने को मिला। आखिर में भाजपा की पूजा सोनी को 985 वोट और कांग्रेस की रेखा को 984 वोट मिले। इस प्रकार पूजा ने 1 वोट से पार्षद का चुनाव जीत लिया।
सागर नगर निगम के 48 वार्डों में सबसे बड़ी जीत वार्ड क्रमांक 47 बाघराज वार्ड से हुई है। यहां भाजपा के राजकुमार पटेल 2046 वोटों से जीते हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस की मीना पटेल से था।


By - SAGAR TV NEWS
18-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.