मतगणना के दौरान गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर तत्काल पहुंचेगे कमलनाथ || SAGAR TV NEWS ||

 

रविवार 17 जुलाई को मध्य प्रदेश के 11 नगर निगम की मतगणना की जाना है। अगर इस बीच कहीं भी कोई गड़बड़ी की शिकायत मिलती है तो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का हैलीकॉप्टर तुरंत उड़कर वहाँ पहुंचेगा। दरअसल कमलनाथ भोपाल में बने विशेष चुनाव कंट्रोल रूम में बैठकर पूरे प्रदेश की मतगणना पर नजर रखेंगे। साथ ही प्रदेश के प्रमुख नेताओं के साथ मोबाइल पर संवाद करने के लिए भी वहाँ पर मौजूद रहेंगे। मतगणना के दौरान किसी भी शहर में गड़बड़ी की सूचना मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री अपनी वरिष्ठ अधिवक्ताओं की लीगल टीम के साथ हेलीकॉप्टर से तत्काल उस शहर में पहुंच जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर भी विशेष रूप से तैयार पूरी लीगल टीम के नियम कानून कायदे के दस्तावेजों के साथ तैयार रहेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के द्वारा कल के लिए की गई इस व्यवस्था की जानकारी को नगर निगम के महापौर प्रत्याशी और संबंधित शहरों के कांग्रेस अध्यक्ष को दे दी गई है।
गौरतलब है कि मतगणना के लिए हाल ही में कमलनाथ के द्वारा हर नगर के लिए एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति भी की गई है।


By - Sagar tv news
16-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.