मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के साथ छल किया है- कांग्रेस विधायक हर्ष यादव

 

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार जो अपने आप को किसान हितैशी सरकार बताती है, उसने फिर किसानों के साथ छल करके अपने मित्र व्यापारियों को लाभ पहुॅचाने का काम किया है। जिससे किसान दुखी और अपने आप ठगा हुआ महसूस कर रहा है  यह बात देवरी के कांग्रेस विधायक हर्ष यादव ने कही। उन्होंने आगे कहा कि खरीफ सीजन की फसलों का सही दाम न मिलने से किसानों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। किसान कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है, जिससे उभरने के लिए ग्रीष्मकाल में मूॅंग की बोयनी कर रवि सीजन के खर्चाे की पूर्ति करता है। लेकिन किसान विरोधी सरकार ने मूॅंग की फसल तैयार होने के दो माह बाद खरीदी करने का निर्णय लिया है। जिस किसान के पास मूॅंग रखी है, उसे समर्थन मूल्य पर खरीदकर केबल व्यापारियों को लाभ दिलाया जाएगा। सरकार को यदि किसानों के प्रति अपनी संबेदनाए व्यक्त करना ही है, तो सरकार किसानों की मूॅंग फसल का सही दाम और भावान्तर की राशि उन्हें उपलब्ध कराये 


By - SAGAR TV NEWS
16-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.