सड़क पर पुलिस जवान से उलझ गए पति-पत्नी, मामला दर्ज हुआ तो माफी मांगने लगे !

 

सड़क पर उस समय हंगामा हो गया जब ट्रैफिक पुलिस ने बाइक सवार दंपत्ति से यातायात नियम का पालन करने को कहा। तो उन्होंने उस पर हमला कर दिया।मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। मामला मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आया है। हालाँकि विवाद करने वाले दंपत्ति को हिरासत में ले लिया था।
जानकारी के मुताबिक विजय नगर इलाके के भमौरी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के प्रधान आरक्षक रंजीत सिंह ट्रैफिक संभाल रहे थे। तभी सिग्नल जम्प कर एक बाइक सवार दंपत्ति ने निकलने का प्रयास किया। पुलिस कर्मी ने जब उन्हें रोका तो वे मारपीट पर उतारू हो गए। महिला मारने के लिए उस पर कई बार झपटी। लोगों की भीड़ में किसी ने वीडियो बनाकर वायरल किया तो हड़कंप मच गया।
जिस पर पुलिस के बड़े अधिकारियों ने इन पर कार्रवाई के निर्देश दिए तो पुलिस ने मारपीट करने वाले पति सोहेल और उसकी पत्नी अल्फिया को हिरासत में ले लिया। दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं इसके बाद उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ और थाने में दोनों हाथ जोड़कर मांफी मांगते रहे। सोहेल पर पूर्व से कई गंभीर अपराध भी दर्ज हैं


By - SAGAR TV NEWS
15-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.