ससुर के कहने पर बहु ने अपनी सास को भेज दिया ऊपर

 

सास बहु और साजिश का आखिरकार पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जिसमें सास का कातिल कोई और नहीं बल्कि बहु ही निकली जिसने ससुर के कहने पर ऐसा किया था। मामला रीवा जिले के मनगवां थाना इलाके के अतरैला गांव का है। जहां सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है। दरअसल 4 दिन पहले गांव में एक महिला के मर्डर का मामला सामने आया था। जिस पर आज पुलिस ने खुलासा करते हुए महिला की बहू और उसके पति को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि दूसरी महिला से अनैतिक संबंध के चलते महिला के पति ने अपनी बहू के साथ मिलकर अपनी पत्नी को मारने की साजिश रची थी। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक महिला के पति का बाहर की दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं महिला द्वारा अपनी बहु को भी आए दिन परेशान किया जाता था जिससे परेशान होकर महिला के पति ने अपने बहू के साथ मिलकर साजिश रचते हुए हसिये से वार कर उसकी जान ले ली


By - SAGAR TV NEWS
15-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.