महिला को देखते ही प्यार करने के लिए दौड़े बिछड़े हुए शेर


महिला को देखते ही प्यार करने के लिए दौड़े बिछड़े हुए शेर

महिला के पास पहुंचे बिछड़े शेर लिपटकर किया लाड़ दुलार

इंसान और जानवर का रिश्ता काफी पुराना है। जानवर भी इंसानों की तरह प्यार की भाषा को दिल के अंदर तक महसूस करते है। क्योंकि इनका मन भी कोमल होता है। ऐसा ही एक वीडियो वारयल हुआ है। जिसमें दो शेरों को इंसानों के साथ प्यार करते हुए दिखाया गया है। जानकारी के मुताबिक स्विट्जरलैंड में रहने वाली एक महिला ने एक शेर के जोड़े को बड़े लाड़ प्यार से पाला था और अपने बच्चों की तरह उनकी देखरेख की। लेकिन उस महिला को नहीं पता था कि एक दिन वे शेर उससे बिछड़ जाएंगे। दरअसल जब प्रशासन को पता चला कि महिला ने दो शेर पाले हैं। तो उन शेरों को जब्त करवाकर एक चिड़ियाघर के हवाले कर दिया। जिससे महिला उदास हो गई, लेकिन उसे पता नहीं था कि दिन फिर वह अपने शेरों से मिलेगी।
सात साल बाद जब महिला चिड़ियाघर घूमने गई तो वह दंग रह गई। उसके पाले हुए शेर वही थे। उसने आवाज लगाकर पुकारा तो वे तुरंत आ गए और उस महिला को प्यार करने लगे। काफी देर तक दोनों एक दूसरे से लिपटकर लाड़ प्यार करते रहे और महिला की उदासी दूर हो गई। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।


By - sagar tv news
15-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.