महिलाओं ने बीजेपी विधायक को कीचड़ से नहलाया जानिए इसकी वजह

महिलाओं ने बीजेपी विधायक को कीचड़ से नहलाया जानिए इसकी वजह

महिलाओं ने बीजेपी विधायक को
कीचड़ से नहलाया


इंद्रदेव को खुश करने महिलाओं ने
विधायक को कीचड़ से नहलाया

महिलाओं ने बीजीपी के विधायक को पकड़कर उन्हें कीचड़ से नहला दिया। और विधायक भी खुशी से कीचड़ से नहाते रहे। और ऐसा महिलाओं ने कोई गुस्से में नहीं बल्कि इंद्रदेव को खुश करने किया है ताकि उनकी कृपा हो और बारिश हो सके। नज़ारा उत्तर प्रदेश के महराजगंज का है। दरअसल भीषण गर्मी से यूपी के कई जिलों में लोगों का बुरा हाल है। जिससे किसानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के लिए लोग इंद्रभगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। साथ ही तरह-तरह के टोटके भी अपना रहे हैं। ऐसी मान्यता है कि किसी व्यक्ति के ऊपर कीचड़ फेंकने या उसे नहलाने से इंद्र भगवान खुश हो जाते हैं। और फिर बारिश होती है इसी टोटके को आजमाने महराजगंज शहर के पिपरदेउरा इलाके की महिलाओं ने सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया और नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल को कीचड़ से नहला दिया। इस दौरान महिलाओं ने कजरी गीत भी गाये।
अब महिलाओं को ऐसी उम्मीद है कि ऐसा करने से अब भगवान इंद्र खुश होंगे और बारिश होगी।

 

 


By - STVN INDIA
15-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.