ज्वेलर्स संचालक की आँख में मिर्च झोंककर 1 लाख और जेवर लूटने वाला गिरफ्तार

ज्वेलर्स संचालक की आँख में मिर्च झोंककर 1 लाख और जेवर लूटने वाला गिरफ्तार

गिरफ्तार हुआ एक लाख और जेवर लूटने वाला लुटेरा

ज्वेलर्स संचालक की आंख में मिर्च झोंककर 1 लाख के जेवर लूटकर फरार होने वाले आरोपी को एमपी की जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से 6 से 7 जोड़ी सोने के टॉप्स और वाहन जप्त किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ऐसी उम्मीद जताई जा रही है की उससे और भी लूट के मामले उजागर हो सकते हैं।
गौरतलब है कि बुधवार को जब सदर बाजार में स्थित गोल्ड पैलेस ज्वेलर्स का संचालक कृष्णा सोनी दुकान पर बैठा था। तभी वहां एक व्यक्ति आया जिसने सोने के टाप्स दिखाने को कहा। इसके बाद उसने कृष्णा की आंखों में लाल मिर्च पावडर झौंक दिया। जब तक वह सम्भल पाता तब तक वह काउण्टर पर रखे 6 से 7 जोड़ी सोने के टॉप्स लेकर फरार हो गया। मामला थाने में दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी पतासाजी करने में जुट गयी। संदेही हिमांशू यादव को गिरफ्तार करते हुये पूछताछ की। उसने इस लूट की वारदात को करना कबूल किया। पुलिस ने उसके पास से जेवर बरामद किए।

 


By - Harish Dubey Sagar TV News from Jabalpur.
15-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.