युवक को मदद करना महंगा पड़ा, ट्रेक्टर निकालने में खुद चल बसा || SAGAR TV NEWS ||

 

कई बार दूसरों की मदद के चक्कर में इंसान इसकी कीमत अपनी जान से चुकाता है। एमपी के बैतूल में भी एक युवक के साथ ऐसा ही कुछ हुआ जहाँ कीचड़ से ट्रेक्टर निकालते समय के नीचे दबने से उसने दम तोड़ दिया। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है जो वायरल हो रहा है। ये पूरी घटना घोड़ाडोंगरी तहसील के सालीवाड़ी गांव की है। जहां बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ हो गया था। इसी दौरान एक ट्रैक्टर कीचड़ में फंस गया। चालक ट्रैक्टर को निकालने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान गांव का सुखदेव टेकाम उम्र 29 साल वहां पहुंचा और ट्रैक्टर चालक से कहा ट्रेक्टर को वो निकाल देगा। ड्राइवर नीचे आ गया। और सुखदेव कीचड़ से ट्रैक्टर को निकालने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान ट्रैक्टर पलट गया और उसके नीचे दबने से सुखदेव की जाना चली गई। सूचना मिलने पर झुकना पुलिस मौके पर पहुंची और डेड बॉडी को पीएम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल भिजवाया।


By - Vinod Pataria Ghoradongri
14-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.