पांच साल की बच्ची ने होमवर्क नहीं किया पूरा तो टीचर ने ऐसा कुछ किया

 

 

उत्तरप्रदेश के एक सरकारी स्कूल में टीचर ने 5 साल की मासूम बच्ची की होमवर्क ना करने की वजह से पिटाई कर दी। बच्ची जब अपने घर पहुंची तो उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। परिवारवालों ने स्कूल में शिकायत दर्ज कराई। टीचर ने उल्टे परिजन से सुलहनामा लिखवा लिया और किसी को ना बताने कीहिदायत भी दी।वीडियो में टीचर बच्ची को पीटती दिखाई दे रही है। यह वीडियो किसी ने बगल की क्लास की खिड़की से बनाया था। टीचर बच्ची को 30 सेकेंड में 10 थप्पड़ मारती है। पहले बाल खींचती है और फिर उसके मुंह पर चटाचट थप्पड़ बरसाती है। वह उसे डांट भी रही है।पूरे मामले का खुलासा एक वीडियो से हुआ। किसी ने चुपके से बच्ची की पिटाई का वीडियो बना लिया था, जिसे बाद में वायरल कर दिया।मामला उन्नाव के असोहा ब्लॉक के इस्लामनगर प्राथमिक विद्यालय का है। यहां सुशीला कुमारी शिक्षामित्र हैं। सुशीला पर आरोप है कि उन्होंने इस्लाम नगर के रहने वाले रमेश कुमार की बेटी तन्नू को होमवर्क पूरा न करने की वजह से पीटा। अफसरों की जांच में पता चला है कि यह वीडियो 9 जुलाई का है।उधर, उन्नाव में टीचर के द्वारा कक्षा 3 में पढ़ने वाली छात्रा तनु को थप्पड़ मारने के मामले में टीचर सुशीला कुमारी के खिलाफ खण्ड शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने थाना असोहा में मारपीट के सम्बंध में तहरीर देकर एससी/एसटी और धारा 323 में मुकदमा दर्ज कराया है।बीएसए संजय तिवारी ने शिक्षामित्र शिक्षिका का मानदेय रोकने के आदेश दिए हैं। साथ ही इस मामले में हेडमास्टर ईशा यादव को निलंबित कर दिया गया है।


By - sagar tv news
13-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.