महिला के साथ परिवार के लोगों ने जो किया वो मानवता तो नहीं हो सकती ! || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के शिवपुरी में एक महिला के साथ बेशर्मी की हदें पार करते हुए परिवार के लोगों ने घर की विवाहिता के कपड़े उतारकर उसके पति, देवर समेत सास ने मासूम बच्चों के सामने जमकर पीटा। बच्चे अपनी मां को छोड़ देने की मिन्नतें करते रहे लेकिन निर्दयी पति, देवर और सास को बच्चों पर भी दया नहीं आई वो इसके बावजूद भी महिला को पीटते रहे। ये पूरी घटना कोलारस थाना इलाके के हरिपुर गांव की है। महिला सविता केवट का कसूर सिर्फ इतना था कि वह अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ाना-लिखाना चाहती थी। इसी के लिए उसने अपने मायके वालों से मदद लेते हुए बदरवास में एक प्लाट का सौदा डेढ़ साल पहले किस्तों में कर लिया था। शुरुआती पैसे मायके वालों ने दिए थे। पैसे चुकाने वो दिन रात मेहनत कर रूपये जोड़ रही थी। करीब दो क़िस्त बची थी। और जल्द ही रजिस्ट्री होनी थी लेकिन उसका पति तुलसी केवट प्लॉट को अपने नाम कराना चाहता था।
उसका कहना है की उसकी पत्नी उससे दस हजार रूपये मांग रही थी। जिससे उसने हंगामा किया।
मामले में कोलारस थाना प्रभारी ने बताया की महिला की शिकायत पर पति के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।


By - Rakesh Bhoj shivpuri
11-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.