सीएम शिवराज ने कमलनाथ को फिर लिया आड़े हाथों, कहा- अजब हैं,गजब हैं पूर्व सीएम || SAGAR TV NEWS ||

 

मुरैना जिले में भाजपा की महापौर प्रत्याशी मीना जाटव के समर्थन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी सभा की और इसके बाद रोड षो निकाला। इस मौके पर सीएम ने जहां भाजपा की उपलब्ध्यिां गिनाई, वही कांग्रेस पर जमकर निषाना साधा और कहा कि कमलनाथ अजग-गजब नेता हैं।
दरशल मुरैना के जीवाजीगंज में आयोजित चुनावी सभा में सीएम ने कहा कि कमल नाथ पूरे प्रदेश में घूमकर कांग्रेस के लिए वोट मांग रहे हैं, लेकिन खुद कांग्रेस को वोट नहीं देते। वह कहते हैं, कि महापौर चुनाव में उनका इंटरेस्ट नहीं है। अब बताओ ऐसी पार्टी किसका विकास करेगी, जिसके नेता की दिलचस्पी महापौर, नगर पालिका और नगर पंचायतों के चुनाव में ही नहीं है। उन्होंने कहा कि मुरैना के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। चंबल को डकैतों से मुक्त कराने का काम भाजपा ने किया। अब मुरैना तो पूरे बीहड़ में कोई लिस्टेड डकैत गिरोह नहीं है। इस दौरान प्रभारी मंत्री भारत कुशवाह, मंत्री दर्जा ऐंदल सिंह, रघुराज कंषाना, गिर्राज डण्डोतिया, विधायक कमलेश जाटव आदि मौजूद थे। आमसभा के बाद रोड शो मुख्य मार्गो से निकाला गया। सीएम ने जनता से भाजपा के लिए वोट मांगा और भाजपा प्रत्याषी मीना जाटव को जिताने की अपील की। इस मौके पर बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


By - Yogesh Parashar Morena
11-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.